साउथ मूवीज

रामायण की 'सीता' ने ठुकराई थी अर्जुन रेड्डी? संदीप रेड्डी ने सालों बाद किया खुलासा

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक साई पल्लवी (Sai Pallavi) जल्द ही नागा चैतन्य संग फिल्म 'तंडेल' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में वो शालिनी के जगहें साई पल्लवी को कास्ट करना चाहते थे।

Image

sai pallavi

Arjun Reddy: साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक साई पल्लवी (Sai Pallavi) जल्द ही नागा चैतन्य संग फिल्म 'तंडेल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए साई पल्लवी और नागा चैतन्य जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy vanga) ने एक इवेंट में खुलासा किया उनकी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए साई पल्लवी पहली पसंद थी। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों साई पल्लवी इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई।

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy vanga) अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक तमिल मूवी ‘अर्जुन रेड्डी’ है, जिसका हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ है। फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने लीड रोल निभाया है, लेकिन इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद साई पल्लवी थी।

साई पल्लवी को कास्ट करने का विचार छोड़ दें

‘तंडेल’ के प्री-रिलीज इवेंट में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म से पहले केरल के एक कोऑर्डिनेटर से कॉन्टैक्ट किया था। डायरेक्टर ने उस कोऑर्डिनेटर को बताया था कि वो अपनी फिल्म में साई पल्लवी को लीड एक्ट्रेस के रोल में लेना चाहते हैं। उस कोऑर्डिनेटर ने संदीप से पुंछा था कि फिल्म में रोमांटिक सीन कैसा है। इस पर डायरेक्टर ने जवाब दिया कि तेलुगु सिनेमा में जो होता है, उससे कहीं ज्यादा है। इसके बाद कोऑर्डिनेटर ने संदीप रेड्डी वांगा को समझाया कि वो साई पल्लवी को कास्ट करने का विचार अपने दिमाग से हटा दें। क्योंकि एक्ट्रेस उस समय स्लीव लेस कपड़े तक नहीं पहनती थी।

कब रिलीज होगी तंडेल

नागा चैतन्य और साई पल्लवी दूसरी बार एक साथ फिल्म 'तंडेल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी मछुआरों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article