साउथ मूवीज

Vettaiyan Audio Launch इवेंट में जमकर थिरके Rajinikanth, डांस देख क्रेजी हुए फैंस, बजाई तालियां

Vettaiyan Audio Launch: फिल्म वेट्टैयान का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इवेंट में रजनीकांत ने भी शानदार डांस किया जिसका वीडीयो अब वायरल हो रहा है।

Image

Vettaiyan Audio Launch

Vettaiyan Audio Launch: फिल्म वेट्टैयान का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट रखा गया। जिसमें फैंस की काफी ज्यादा भीड़ नजर आईं। बता दें ये ऑडियो लॉन्च इवेंट जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इवेंट में रजनीकांत ने भी शानदार डांस किया जिसका वीडीयो अब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अनिरुद्ध इस फिल्म का गाना मनासिलायो गा रहे हैं फिर वो तेजी से रजनीकांत के पास जाते हैं और उनसे डांस करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। एक्टर डांस करने के लिए तैयार हो जाते हैं और अनिरुद्ध और रजनीकांत जमकर थिरकते हैं जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो जाते हैं और जोरों से चिल्लाने लगते हैं और तालियां बजाते हैं।

रजनीकांत एक अच्छे दोस्त और अच्छे इंसान हैं

ऑडियो लॉन्च इवेंट मेंर जनीकांत ने कहा अनिरुद्ध को ही फिल्म का संगीतकार बनाना था। "अनिरुद्ध मेरे बेटे की तरह हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा- "रजनीकांत एक अच्छे दोस्त और अच्छे इंसान हैं। मैंने हमेशा उनका बहुत सम्मान किया है।"

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 32 बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मंजू वारियर, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और वीजे रक्षण भी नजर आने वाले हैं।रजनीकांत की यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। पहले इस फिल्म की टक्कर सूर्या की फिल्म कंगुवा से होने वाली थी, लेकिन सूर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली है। अब सूर्या की फिल्म कंगुवा 14 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article