साउथ मूवीज

Vettaiyan second song OUT: रजनीकांत की फिल्म का दूसरा गाना हंटर वंतार आउट, अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज ने जीता फैंस का दिल

Vettaiyan second song OUT: आज यानी 20 सितंबर को रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन से दूसरा गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है-"द हंटर आ गया है। रजनीकांत की यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

Image

Vettaiyan second song OUT

Vettaiyan second song OUT: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से दूसरा गाना रिलीज हुआ है। जिस फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज है, जो लोगों का दिल जीत रही हैं। कुछ दिनों इस फिल्म से पहला गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम 'मनासिलायो' है। इस गाने में रजनीकांत डांस करते नजर आए थे।

आज यानी 20 सितंबर को फिल्म से दूसरा गाना आया है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने आवाज दी है। इस गाने का नाम 'हंटर वंतार' है, लेकिन इस फिल्म का सिर्फ ऑडियो ही नजर आ रहा है। अभी इस गाने का वीडियो रिलीज नहीं हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है-"द हंटर आ गया है।

एक्टर का नया लुक

वेट्टैयान का दूसरा जबरदस्त सिंगल #हंटरवंतार अब रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में रजनीकांत ब्राउन शर्ट के साथ सफेद पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने गले पर रुमाल बांध रखा है। काला चश्मा लगाए एक्टर ने हाथो में कुल्हाड़ी रखी है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रजनीकांत की यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मंजू वारियर, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और वीजे रक्षण भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी और रजनीकांत 32 सालों बाद साथ नजर आएंगे फैंस को इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार है। बता दें पहले इस फिल्म की टक्कर सूर्या की फिल्म कंगुवा से होने वाली थी, लेकिन सूर्या ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article