नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पिल्म की कमाई भी दमदार हो रही है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स भी भर-भरकर प्यार दे रहे हैं। वही बड़े-बड़े एक्टर भी इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। हाल ही में रजनीकांत ने इस फिल्म की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।
Rajinikanth became a fan of 'Kalki 2898 AD'
रजनीकांत ने दिया रिएक्शन
रजनीकांत रिएक्शन देते हुए कहा है- 'कल्कि देखी। वाह! क्या शानदार फिल्म है। निर्देशक नाग अश्विन ने इंडियन सिनेमा को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म के लिए मेरे करीबी दोस्त अश्विनी दत्त को बहुत-बहुत बधाई। अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और कल्कि 2898 एडी की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। भगवान का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे।'
तारीफ से खुश हुए नाग अश्विन
रजनीकांत के इस रिएक्शन के बाद फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने भी रिएक्शन दिया है और उन्होंने लिखा-'सर, मैं स्पीचलेस हूं। पूरी टीम की तरफ से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।' यही नहीं, प्रभास ने भी रजनीकांत के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का एक अनूठा मिश्रण है।
दूसरी दिन की कमाई में कमी
27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी। हालंकि दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 40 फीसदी से ज्यादा की कमी देखने को मिली। ऐसा लग रहा है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है अब देखना होगा कि फिल्म शानिवार और रविवार को कितनी कमाई करती है।
