साउथ मूवीज

कल्कि 2898 एडी देख पुष्पा ने बांधे तारीफों के पुल, अमिताभ बच्चन को लेकर अल्लू अर्जुन ने कही ये बात

प्रभास की साइंस-फिक्शन फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन रोज हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी दमदार कमाई कर रही है। हाल ही में पुष्पा राज यानि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म की तारीफ की है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

Image

kalki

नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD इस समय सफलता के शिखर पर है और इसे फिल्म को सभी से तारीफ मिल रही है। प्रभास की साइंस-फिक्शन फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन रोज हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी दमदार कमाई कर रही है। हाल ही में पुष्पा राज यानि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म की तारीफ की है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, '#Kalki2898AD टीम को बधाई। शानदार सीन्स और एक्टिंग। इस कहानी को सशक्त बनाने के लिए मेरे प्रिय मित्र प्रभास गारू को सम्मान। अमिताभ बच्चन जी आप सचमुच प्रेरणादायक हैं...शब्द नहीं हैं। हमारे कमल हासन सर को प्रणाम आगे और भी बहुत कुछ की आशा है। प्रिय दीपिका पादुकोण अपने चौंका दिया। दिशा पाटनी को प्रेजेंस। खासकर सिनेमैटोग्राफी, आर्ट, कॉस्ट्यूम, संपादन और मेकअप में सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को बधाई।'

कितनी हुई कमाई

कल्कि ने पहले दिन 163 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वही नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स का पहला पार्ट है और हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक प्रभास (Prabhas) की 'कल्कि 2898 एडी' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन यानी शनिवार की बात करें तो फिल्म ने 67.1 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये सितारे आए नजर

कल्कि फिल्म में प्रभास के साथ-साथ बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी नजर आए। इस फिल्म में मेगास्टार कमल हासन ने विलेन का रोल निभाया है। फिल्म में कमल हासन सुप्रीम यास्किन बने हैं। वहीं विजय देवरकोंडा का भी धांसू कैमियो है जो अर्जुन बने हैं। फैंस इन कैमियों एक्ट्रस की भी एक्टिंग को काफी पसंद किए है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article