साउथ मूवीज

कल्कि-2 इस साल होगी रिलीज! फिल्म की 60% शूटिंग भी हो चुकी है पूरी

kalki-2: प्रभास की फिल्म कल्कि रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लोग इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल्कि-2 पर नया अपडेट सामने आ गया है। आइए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होने वाली है और क्या जानकारी सामने आई है।

Image

KALKI 2

kalki-2: प्रभास की फिल्म कल्कि रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई भी कर रही है। इस फिल्म का क्रेज देखने को सिनेमाघरों में मिल रहा है। वहीं फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हुए है और लोग इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल्कि-2 पर नया अपडेट सामने आ गया है। आइए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होने वाली है और क्या जानकारी सामने आई है।

सुरेश पीआरओ की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता ने बताया है कि फिल्म के सीक्वल का 60% हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है। हालांकि फिल्म के कई प्रमुख हिस्से अभी भी पूरे होने बाकी हैं। कल्कि के मेकर्स ने यह भी कहा कि शूटिंग अभी भी लंबित है, इसलिए वे अगले पार्ट भाग की रिलीज की तारीख के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। इसके अलावा फिल्म की रिलीज से पहले नाग अश्विन ने कहा था कि सीक्वल को पूरा होने में लगभग 3 साल लगेंगे। कल्कि ने बॉक्स ऑफिस में पहले दिन 180 करोड़ की कमाई की थी लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कमी आई है।

दूसरे पार्ट में होगा कल्कि का जन्म?

अब देखना होगा कि मेकर्स दूसरे पार्ट को कहां तक लेकर जाते हैं और इस पार्ट में कल्कि अवतार सामने आता है कि नहीं। कल्कि भगवान विष्णु के 10वें अवतार है, जिसे कल्कि के नाम से जाना जाता है। कल्कि का जन्म तब होगा जब कलयुग में पाप बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। कल्कि फिर एक नए चक्र की शुरुआत करेंगे। अब देखना होगा कि कहानी कहां तक जाती है।

ये सितारे आए थे नजर

फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, शाश्वत चटर्जी, ब्रह्मानंदम, राजेंद्र प्रसाद, शोभना, पसुपथी जैसे कई अन्य कलाकार शामिल हुए थे इस फिल्म में बहुत से सितारों ने कैमियो भी किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article