राजामौली ने तेलुगू सिनेमा में 7 लोगों को पद्म अवॉर्ड मिलने पर जताई खुशी, भड़के फैंस ने कहा-आप भारतीय नहीं हैं?

राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस 1000 करोड़ी फिल्म में राजामौली के साथ महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाले हैं। हाल ही में राजामौली ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।

राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस 1000 करोड़ी फिल्म में राजामौली के साथ महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाले हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब राजामौली जमकर ट्रोल हो रहे हैं। भारत सरकार ने कुछ बेस्ट हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इस लिस्ट में तेलुगू सिनेमा से 7 लोगों का नाम शामिल था। जिसके बाद राजामौली ने पोस्ट शेयर कर खुशी जताई थी, लेकिन इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। आइए जानते हैं कि इस ट्वीट के कारण आखिर लोग क्यों नाराज हो रहे हैं।

Rajamouli

Rajamouli

पद्म अवॉर्ड की लिस्ट आने के बाद राजामौली ने ट्वीट कर लिखा-'इस बार तेलुगू लोगों के लिए 7 पद्म पुरस्कार।' इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोगों को गुस्सा आ गया और कई यूजर्स ने भड़ास निकालनी शुरू कर दी। इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा, 'नॉर्थ-साउथ कोई राजनीतिक बहस नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा-'तेलुगू और अन्य भारतीयों के बीच भेद क्यों? क्या तेलुगू लोग भारत का हिस्सा नहीं हैं?' तीसरे ने लिखा-'क्या तेलुगू और इंडियन लगा रखा है। सब इंडियन तो हैं।' चौथे ने लिखा-आप भारतीय नहीं हैं।

End of Feed