साउथ मूवीज

Atlee Kumar के घर आई नन्ही परी, 7वें आसमान पर पहुंचे डायरेक्टर

Atlee Kumar Welcomes Daughter: जवान के डायरेक्टर एटली कुमार के घर किलकारियां गूंज गई है। एटली ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनके घर नन्ही परी आई है।

Image

एटली कुमार के घर आई नन्ही परी (pic credit-instagram)

Atlee Kumar Welcomes Daughter: पॉपुलर डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका (Raaka) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण साथ में धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच एटली ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। एटली कुमार का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस का दिन बन गया है। (ये भी पढ़ें-एटली की फिल्म में नहीं कम हुआ दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टाइम, दमदार होगा रोल)

atlee kumar daughter

एटली के घर आई नन्ही परी (pic credit-instagram)

एटली कुमार के घर आई नन्ही परी

एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने सोमवार को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एटली ने लिखा, 'फीलिंग ब्लेस्ड। पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी के जन्म कीघोषणा की। कैप्शन में लिखा, 'याय, मुझे एक बेबी सिस्टर मिल गई! बड़ा भाई मीर।' फैंस ने कमेंट्स में ढेर सारे दिल और प्यार भरे इमोजी भेजकर नए माता-पिता को बधाई दी। इससे पहले जब प्रिया दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई थीं, तब दोनों ने इंस्टाग्राम पर परिवार की फोटोज शेयर की थीं। प्रिया ने अपने बेबी को दिखाते हुए लिखा था, 'हमारा घर और भी प्यारा होने वाला है, क्योंकि हमारा नया मेंबर आने वाला है! हां, फिर से प्रेग्नेंट हैं… आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।' (ये भी पढ़ें-अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, टाइटल से उठेगा पर्दा)

एटली कुमार की अपकमिंग फिल्म

एटली की अपकमिंग फिल्म राका एक साइंस फिक्शन और एक्शन-फैंटेसी फिल्म बताई जा रही है, जो भारतीय सिनेमा में टाइम ट्रैवल और माइथोलॉजी के मिश्रण पर आधारित हो सकती है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही दीपिका और अल्लू मूवी की शूटिंग शूरू करने वाले हैं। बताते चलें कि एटली की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस मूवी में शाहरुख खान से लेकर नयनतारा तक ने शानदार काम किया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म राका को लोग कितना प्यार देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article