R. Madhavan ने ठुकरा दिया करोड़ों का सौदा, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

आर माधवन ने पान मसाले के विज्ञापन को ठुकरा दिया है। जानकारी के अनुसार एक्टर को इस विज्ञापन को करने के लिए बहुत मोटी रकम ऑफर की गई थी, लेकिन एक्टर ने इसे रिजेक्ट कर दिया।

ऐसा कहा जाता है कि हम अपने आइडल एक्टर-एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं। जो हमारे पसंदीदा एक्टर-एक्ट्रेस करते हैं हम भी वही करने की कोशिश करते हैं, जिसका समाज पर गलत असर होता है। अगर कोई सेलेब्रिटी कोई कपड़ा पहनता है, तो फॉलो करते है और वो ट्रेंड बन जाता है। वही कोई सेलेब्रिटी कोई हेयर कट करवाता है तो लोग कॉपी करना शुरू कर देते हैं। अजकल एक्टर-एक्ट्रेस फैंस और समाज को देखते हुए ऐसा काम करते हैं। अब अल्लू अर्जुन और यश के बाद आर माधवन ने पान मसाले के विज्ञापन को ठुकरा दिया है।

R. Madhavan

R. Madhavan

रिपोर्ट्स के अनुसार आर माधवन ने ऐसा करने के पीछे हवाला दिया है कि उनकी दर्शकों के प्रति अपनी कुछ जिम्मेदारी है। इसी कारण उन्होंने ब्रांड का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार एक्टर को इस विज्ञापन को करने के लिए बहुत मोटी रकम ऑफर की गई थी, लेकिन एक्टर ने पैसों को जरूरी ना समझते हुए दर्शकों के हित के लिए सोचा।

End of Feed