साउथ मूवीज

Thangalaan: चियान विक्रम की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

तंगलान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। चियान विक्रम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने आज 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

Image

Thangalaan

तंगलान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। चियान विक्रम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन पा. रंजीत ने किया है। इस फिल्म में चियान विक्रम ने लीड रोल निभाया था। अब तंगलान ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है।

हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर गुड न्यूज शेयर की है। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म ने आज 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की टक्कर स्त्री 2 से हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब मेकर्स ने 6 सितंबर से हिंदी भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है। अब देखना होगा कि फैंस इस फिल्म को हिंदी में कितना पसंद करते हैं। 15 अगस्त को ये फिल्म केवल कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में ही रिलीज हुई थी।

ये सितारे आए थे नजर

इस फिल्म में चियान विक्रम, पार्वती, मालविका मोहनन, पसुपति, डेनियल काल्डाकिरोन नजर आए है। बता दें तंगलान की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स के इतिहास दौर पर आधारित है और पिछली कई सदियों से पीड़ित लोगों की असली संघर्ष और न्याय की लड़ाई को बताती है। इस फिल्म में चियान ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। जिस कारण फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article