साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD 2: फैंस को नहीं करना पड़ेगा प्रभास की फिल्म के लिए लंबा इंतजार, इस दिन से शूरू हो जाएगी सीक्वल की शूटिंग

कल्कि के सीक्वल को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें मेकर्स ने इसके पार्ट 2 के शूटिंग को लेकर जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि इसका पार्ट 2 की शूटिंग कब से शुरू हो रही है।

Image

Kalki 2898 AD 2

कल्कि को रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन इस फिल्म का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इस फिल्म के पार्ट 2 की मांग जोरों से हो रही है। अब फैंस चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी इस फिल्म का पार्ट 2 रिलीज हो जाए। अब मेकर्स ने इसके पार्ट 2 पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में पार्ट 2 के बारे में एक अपडेट शेयर की है। बात दें मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग अगले पांच या छह महीनों (जनवरी या फरवरी 2025) में शुरू होगी। एक बार जब यह शुरू हो जाएगी तो हम इसके बारे में और बात अपडेट आसानी से जान पाएंगे।

नाग अश्विन के नजरिए बढ़े आगे

निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने जानकारी दी है कि सीक्वल 2025 की शुरुआत में शुरू होगा। इस दौरान स्वप्ना दत्त ने कहा कि इस बार घबराहट से ज़्यादा उत्साह है। "हमने पहले पार्ट 1 के लिए जो कुछ भी किया, हम सब नाग अश्विन के नजरिए से ही आगे बढ़ रहे थे।

ओटीटी में हुई रिलीज

कल्कि 2898 AD में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन लीड रोल में नजर आए थे। 27 जून, 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान ने कैमियो किया था। फिल्म की कहानी महाभारत जैसे हिंदू महाकाव्यों और भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि पर है। अब जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। हाल ही में 22 अगस्त को को ये फिल्म ओटीटी में रिलीज हुई, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कल्कि 2898 AD तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में अमेज़न पर अंग्रेजी सबटाइटल के साथ उपलब्ध है। वही हिंदी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article