Rashmika Mandanna Look From Pushpa 2: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) 5 अप्रैल के दिन अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अब मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) से एक्ट्रेस का बेहतरीन लुक शेयर कर दिया है। रश्मिका मंदाना का नया अवतार देख फैन्स भी खुशी से झूम उठे हैं। फिल्म 'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के रोल में देखने के लिए हरकोई बेताब है। ऐसे में अब मेकर्स ने इस फिल्म से एक्ट्रेस का नया लुक शेयर कर फैन्स की बेताबी को ओर बढ़ा दिया है।
निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' से रश्मिका मंदाना के करैक्टर को लोगों के बीच पेश कर दिया है। उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 8 अप्रैल को पुष्पा: 2 का टीजर रिलीज होगा। यह फिल्म 15 अगस्त के दिन दुनिया भर में रिलीज होगी।
पोस्टर में रश्मिका मंदाना को साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। साड़ी पहले हुए रश्मिका मंदाना हैवी ज्वेलरी के साथ नजर आ रही हैं। उनका एक्सप्रेशन हर किसी को पसंद आया है। उनके माथे पर लाल कुमकुम और आंखों पर काला काजल रश्मिका मंदाना के आकर्षक लुक को पूरा कर रहा है।
बता दें इस फिल्म का निर्देशक सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना को एक बार फिर अल्लू अर्जुन संग ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स 'पुष्पा 2' के बाद इसका तीसरा पार्ट भी लेकर आएंगे
