Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा-2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अल्लू अर्जुन की फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। हाल ही में इस फिल्म की टिकट की कीमत सामने आई है। आइए जानते हैं फिल्म की कितने कीमत रखी गई है। हाल ही में सुरेश पीआरओ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टिकटों की कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी दी है।
Pushpa 2
सुरेश पीआरओ की पोस्ट के अनुसार फिल्म का तेलंगाना सरकार ने 4 दिसंबर 2024 को रात 9:30 बजे एक शो रखा है। इस शो के लिए टिकटों की कीमत 800 रुपये होगी। 5 दिसंबर, 2024 को फिल्म की रिलीज डे के दिन 1 बजे से 4 बजे तक 7 शो आवंटित किए गए हैं। सिंगल स्क्रीन थिएटरों के लिए टिकट की कीमत बढ़ी हुई होगी। 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक 150 रुपये की बढ़ोतरी रहेगी। इन थिएटरों में 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक 105 रुपये की बढ़ी हुई टिकट की कीमत होगी।
पीलिंग्स गाना इस दिन होगा रिलीज
अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के अलावा इस फिल्म में लीड रोल में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। फैंस ने पहले पार्ट को बहुत पसंद किया था। वही इस पार्ट में भी अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के अलावा रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के रोल में नजर आने वाली हैं। वही 1 दिसंबर, 2024 को फिल्म का नया गाना पीलिंग्स रिलीज होने वाला है।
