साउथ मूवीज

Pushpa 2 New Poster: बस 75 दिन और.. फिर बड़े पर्द पर धमाल मचाने लौटेगा 'पुष्पाराज', अल्लू अर्जुन ने शेयर किया नया पोस्टर

Pushpa 2 New Poster: पुष्पा 2: द रूल का इंतजार खत्म होने वाला है। बस 75 दिनों के बाद ये फिल्म रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस से नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Image

Pushpa 2 New Poster

Pushpa 2 New Poster: पुष्पा 2: द रूल का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन दोबारा धमाल मचाने वाले हैं। बता दें ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण अब ये फिल्म 06 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स फैंस का उत्साह बनाए रखने के लिए बीच-बीच में नई-नई अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने एक पोस्टर शेयर किया है।

दर्शकों के लिए इस फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें बस अब 75 दिनों बाद ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। बस 75 दिनों के बाद अल्लू अर्जुन बड़े पर्द पर धमाल मचाने के लिए दोबारा वापस आ रहे हैं। अब फैंस बस 75 दिनों का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।

इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन बैक पोज में नजर आ रहे हैं। पीछे से एक्टर के लंबे बाल नजर आ रहे हैं। एक्टर फिर से अपने पुष्पाराज वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर साफ पुष्पराज का सिग्नेचर स्वैग झलक आ रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है-"75 दिनों बाद दुनिया को पुष्पा बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म को सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article