साउथ मूवीज

Chiranjeevi का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज, 45 साल के फिल्मी करियर में किए 156 फिल्में

Chiranjeevi Enters Guinness World Records: चिरंजीवी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। इससे सम्मानित करते हुए उन्हें फिल्म जगत में सबसे सफल स्टार के रूप में मान्यता दी गई है। चिरंजीवी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 156 फिल्मों किए हैं। इससे पहले चिरंजीवी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Image

Chiranjeevi

Chiranjeevi Enters Guinness World Records: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी अपनी फिल्मों और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही एक्टर के फैंस के लिए खुश कर देते वाली खबर सामने आई है। बता दें चिरंजीवी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। इससे सम्मानित करते हुए उन्हें फिल्म जगत में सबसे सफल स्टार के रूप में मान्यता दी गई है। इस खबर को सुनकर एक्टर के फैंस के बीच काफी खुशी का माहौल है।

कितनी फिल्मों में किए काम

हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान यह प्रमाण पत्र चिरंजीवी को सौंपा गाय है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उस फोटो में चिरंजीवी के साथ स्टेज पर बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। बता दें साउथ स्टार चिरंजीवी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 156 फिल्मों किए हैं, जिनमें काफी सारी फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। वही एक्टर ने 537 गानों में 24,000 से ज्यादा डांस मूव्स किए हैं।

सक्सेसफुल एक्टर/डांसर चिरंजीवी

एक्टर को जो सर्टिफिकेट मिला है उसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सर्टिफिकेट पर लिखा है-'इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सक्सेसफुल एक्टर/डांसर चिरंजीवी उर्फ मेगा स्टार। अब फैंस एक्टर को बधाईयां दे रहे हैं। ये पहली बार नही जब एक्टर को सम्मानित किया गया है। इससे पहले चिरंजीवी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जिस दिन उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया उस दिन 22 सितंबर 2024 का दिन था। बता दें उन्हें अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी 22 सितंबर से की थी। उस दिन 22 सितंबर1978 था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article