Pushpa 2 New Poster: नए पोस्‍टर में दिखा अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अंदाज, शुरू हुई उल्टी गिनती

Pushpa 2 New Poster: पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर का नया और खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है।

Pushpa 2 New Poster: पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन नया अपडेट सामने आता है। ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे टाल दिया था। अब इस फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है, जो बेहद ही दमदार है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए क्या जानकारी दी है।

Pushpa 2 New Poster

Pushpa 2 New Poster

इस नए पोस्टर में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए पलके बिछाए बैठे हैं। अब नया पोस्टर देखकर फैंस और ज्यादा एक्साइडेट हो गए हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-फिल्म 100 दिनों में रिलीज होगी। एक आइकोनिक बॉक्स ऑफिस अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।

End of Feed