साउथ मूवीज

Naga Chaitanya ने बारात वाले वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'मेरी शादी की उल्टी गिनती...'

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। 8 अगस्त को कपल ने सगाई कर ली थी। हाल में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर दूल्हे बनते नजर आए थे। अब एक्टर ने इस वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है।

Image

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। 8 अगस्त को कपल ने सगाई कर ली थी, जिसकी जानकारी उनके पिता ने सोशल मीडिया पर दी थी। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर फूलों से सजी विटेंज कार में नजर आ रहे थे। फैंस का बोलना था कि ये वीडियो एक्टर की बारात का है। अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने वायरल वीडियो पर क्या कहा है और एक्टर ने शादी के बारे में फैंस को क्या बताया है।

शादी की उल्टी गिनती शरू

नागा चैतन्य ने लोगों को बताया ये वायरल वीडियो उनकी शादी का नहीं बल्कि एक एक कपड़े के ब्रांड का प्रमोशन था। नागा चैतन्य ने मीडिया से बात करते हिंट दिया है कि वह जल्द ही अपनी मंगेतर शोभिता के साथ शादी करने वाले हैं। नागा चैतन्य ने कहा उनके शादी की उल्टी गिनती शरू हो चुकी है।

संस्कृतियों और परंपराओं वाली शादी

उस दौरान एक्टर से ये भी पूछा गया कि वह कैसी शादी करना चाहते हैं। छोटी परिवार के बीच या धूम-धाम से। इसपर एक्टर ने कहा कि मेरी शादी उन लोगों के लिए मायने रखती है जो मेरे लिए बहुत खास है। मेरी शादी धूम धाम से नहीं बल्कि संस्कृतियों और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए। इसलिए मैं ऐसी ही शादी करना चाहता हूं।

राजस्थान में लेंगे सात फेरे

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त 2024 को सगाई की थी। ये सगाई उनके हैदराबाद वाले घर में हुई थी। इस सगाई केवल परिवार वाले ही शामिल हुए थे। सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने बेटे और होने वाली बहू की फोटो शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार इस साल के अंत तक कपल राजस्थान में सात फेरे लेंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article