गणपति बप्पा पर छाया पुष्पा 2 का फीवर, 'सामी' गाने वाले स्टाइल में नजर आए गजानन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 12, 2024, 11:12 AM IST

गणेश महोत्सव 07 सितंबर से शुरू हो गया है। सभी इस दौरान बप्पा की भक्ति में लीन है। वही आम से खास बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें बप्पा ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने सूसेकी हिंदी में अंगारों सा के एक आइकॉनिक पोज में नजर आ रहे हैं।

गणेश महोत्सव 07 सितंबर से शुरू हो गया है। सभी इस दौरान बप्पा की भक्ति में लीन है। वही आम से खास बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा पहुंच रहे हैं। वही एक ऐसी जगह हैं जहां अनोखे स्टाइल में बप्पा को विराजमान करवाया गया है। बता दें इन दिनों पुष्पा 2 को लेकर हर दिनों चर्चा चल रही है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही, जिसमें नजर आ रहा है कि विशाखापत्तनम की एक जगहे पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने सूसेकी हिंदी में अंगारों सा के एक आइकॉनिक पोज में बप्पा को विराजमान करवाया गया है। जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं।

Ganpati idol

Ganpati idol

अब ये रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक फैन ने ये वीडियो पोस्ट किया है। जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया उसके कुछ ही देर बाद ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और फैंस ने बेहद पसंद किया और इसे सिर्फ एक दिन में हजारों से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस फेमस गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के आइकॉनिक डांस मूव्स ने सीक्वल के लिए एक्सिटमेंट को बढ़ा दिया है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed