साउथ मूवीज

बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचीं श्रीलीला, सादगी ने जीता दिल

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला हाल ही में मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी सादी और खुबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस मैरून कलर का वेलवेट सूट पहने हुए हैं। अपनी खूबसूरत लुक को श्रीलीला ने कम से कम एक्सेसरीज के साथ पूरा किया।

Image

Shrilila reached Lalbaugcha Raja

गणेश महोत्सव 07 सितंबर से शुरू हो गया है। सभी इस दौरान बप्पा की पूजा कर रहे हैं। कोई घर को बप्पा पर विराजमान करवाया है तो कोई पंडाल पर जाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहा है। वही लालबागचा राजा के दर्शन का भी विशेष महत्व है। आम से लेकर खास भी भगवान का दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सितारे भी लालबागचा राजा में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। इसी बीच श्रीलीला भी लालबागचा राजा पंडाल पर नजर आई हैं।

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला हाल ही में मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी सादी और खुबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस मैरून कलर का वेलवेट सूट पहने हुए हैं। अपनी खूबसूरत लुक को श्रीलीला ने कम से कम एक्सेसरीज के साथ पूरा किया। बता दें एक्ट्रेस इस दौरान नंगे पैर नजर आ रही है, जिस कारण फैंस एक्ट्रेस की तारीफ भी कर रहे हैं।

फिल्म की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

इसके पहले एटली बप्पा का दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। बता दें जवान डायरेक्टर वरूण धवन के साथ लालबागचा राजा पहूंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि डायरेक्टर नंगे पैर थे। वही उन्होंने सादा सा कर्ता पहना हुआ है। डायरेक्टर की जल्द ही वरूण धवन के साथ बेबी ़जॉन फिल्म आने वाली है, जिसका इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। डायरेक्टर और एक्टर अपनी आने वाली फिल्म की सफलता के लिए बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। एक्टर की फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। बता दें इस फिल्म की टक्कर राम चरण की फिल्म गेम चेंजर से होने वाली है। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article