साउथ मूवीज

Ajayante Randam Moshanam Twitter Review: टोविनो थॉमस ने 3 रोल निभाकर मचाया धमाल, फैंस ने कहा- एक्टर ने करियर का दिया बेस्ट परफॉर्मेंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 12, 2024, 01:07 PM IST

Ajayante Randam Moshanam Twitter Review: टोविनो थॉमस की मोस्ट अवेटड फिल्म ARM (अजयंते रंदम मोशनम) आज यानी 12 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर ने तीन रोल एक साथ निभाया है। जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

Image

Ajayante Randam Moshanam

Ajayante Randam Moshanam Twitter Review: टोविनो थॉमस की मोस्ट अवेटड फिल्म ARM (अजयंते रंदम मोशनम) आज यानी 12 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक्टर की फिल्म देखने के लिए पहले ही शो में फैंस की भीड़ दिखाई दे रही थी। वही अब फिल्म देखने के बाद फैंस सोशल मीडिय पर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि फैंस क्या-क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

फिल्म में टोविनो थॉमस तीन अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं। इस रोल में 1900, 1950 और 1990 के दशक की कहानी है। कहानी तीन किरदारों, मनियन, कुंजिकेलु और अजयन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से तीन का रोल थॉमस ने खुद निभाया है। वे एक ही वंशानुगत परिवार से ताल्लुक रखने वाले नायक हैं।

फैंस एक्टर की एक्टिंग को बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस का कहना है कि ये एक्टर की लाइफ की बेस्ट एक्टिंग है और उन्होंने तीनों रोल को बहुत ही सही से निभाया है। एक यूजर ने कहा- ये टोविनो थॉमस के लाइफ की बेस्ट परफॉर्मेंस है। वही दूसरे ने कहा-पहला पार्ट बहुत अच्छा है। कहानी वाकई अच्छी है। टोविनो थॉमस ने बहुत बढ़िया काम किया है। 3 अलग-अलग किरदार जिनकी कहानिया बिलकुल अलग हैं। अब दूसरे पार्ट का बेस्रबी से इंतजार है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करेगी। अभी विजय थलापति की फिल्म सिनेमाघरों पर शानदार कमाई कर रही है।

इतने बजट में बनी फिल्म

इस फिल्म में टोविनो थॉमस के अलावा कृति शेट्टी, ऐश्वर्या राजेश, सुरभि लक्ष्मी, बेसिल जोसेफ, जगदीश भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी सुजीत नांबियार ने लिखी है। बता दें फिल्म कुल 2 घंटे 25 मिनट की है। इस फिल्म को कुल 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

End of Article