Pushpa 2: इस सीन को निभाते समय Allu Arjun को लगा था डर, साड़ी पहनकर डांस करने पर तोड़ी चुप्पी

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 की सफलता के बाद जमकर इसका आनंद ले रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्हें पुष्पा 2 में एक सीन करते समय काफी ज्यादा डर लग रहा था। आइए जानते हैं कि ऐसा कौन सा सीन था।

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 की सफलता के बाद जमकर इसका आनंद ले रहे हैं। पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया है। सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हाल ही में एक्टर ने एक ऐसी चीज के बारे में बात की, जिसे करने से उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा डर लगता था। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन को शूटिंग के दौरान जिस चीज से डर लगा था।

Pushpa 2

Pushpa 2

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्हें शूटिंग के दौरान जथारा सीन करते समय सबसे ज्यादा डर लगा था। एक्टर ने पहली बार साड़ी पहनकर डांस करने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्हें महिलाओं की तरह साड़ी पहनने वाले सीन के बारे में जानकारी नहीं थी। एक्टर को डर था कि लुक को पूरी तरह से बदलना अच्छा रहेगा या नहीं।

End of Feed