साउथ मूवीज

ED ने जब्‍त की गेम चेंजर के डायरेक्‍टर की 10 करोड़ की संपत्त‍ि, ऐश्वर्या राय से जुड़ा है मामला

गेम चेंजर डायरेक्टर एस शंकर पर संकटों के बादल छा गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म से जुड़े एक मामले के कारण एस शंकर की तीन ईमूवेबल प्रॉपर्टीज को जब्त कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Image

Director Shankar

गेम चेंजर डायरेक्टर एस शंकर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रजनीकांत और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म एंथिरन के निर्देशक एस शंकर की तीन ईमूवेबल प्रॉपर्टीज को जब्त कर लिया है। ये स्टेप 'एंथिरन' की कहानी से जुड़े एक कॉपीराइट के मामले के कारण उठाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई लेखक आरूर तमिलनाडन की शिकायत के बाद हुई है। बता दें साल 2011 में आरूर तमिलनाडन ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक याजिका दायर कर शिकायत की थी। तमिलनाडन ने शिकायत में यहां बताया था कि एस शंकर की फिल्म 'एंथिरन' में उनकी कहानी 'जिगुबा' से काफी ज्यादा मिलती-जुलती है। जिस कारण उन्हेंने एस शंकर के ऊपर कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

जिगुबा और एंथिरन की कहानी के बीच समानताएं

अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डायरेक्टर की प्रॉपर्टीज जब्त कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रॉपर्टीज की कीमत करीब 10 करोड़ की है। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) की एक रिपोर्ट में जिगुबा की कहानी और एंथिरन फिल्म के बीच बहुत सी समानताएं पाई गई हैं।

290 करोड़ हुई थी फिल्म की कमाई

ईडी ने बताया कि एंथिरन 2010 में रिलीज हुई थी और इसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने दुनिया भर में 290 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जो उस समय की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। छानबीन में जानकारी मिली कि शंकर को 'एंथिरन' पर अपने काम के लिए 11.5 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें कहानी के डेवलपमेंट, स्क्रिप्ट, डायलॉग और निर्देशन शामिल था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article