SSMB29: एसएस राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म में हीरोइन नहीं खूंखार विलेन बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन की हुई मूवी से छुट्टी!

SSMB29:एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को 1000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में देसी गर्ल विलेन का रोल करने वाली हैं।

SSMB29: एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की हर अपडेट को जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इस फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की जोड़ी नजर आने वाली है, जिस कारण फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार एसएस राजामौली की इस फिल्म में देसी गर्ल विलेन का रोल करने वाली हैं।

SSMB29

SSMB29

एसएस राजामौली की ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों से एक है। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। ये पहली बार नहीं कि प्रियंका चोपड़ा विलेन के रोल में नजर आएंगी, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ऐतराज (2004) में भी खलनायक का रोल निभाया था। वहीं लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म में विलेन का रोल पृथ्वीराज सुकुमारन निभाने वाले हैं, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी अब इस रोल से छुट्टी हो गई है और अब वो रोल जॉन अब्राहम को मिल गया है।

End of Feed