Trisha krishnan Rejected SS Rajamouli Movie: एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के बड़े फिल्ममेकर हैं, जिनकी तारीफ हॉलीवुड दिग्गजों ने भी की है। एसएस राजमौली ने अपनी फिल्म 'बाहुबली' और 'आरआरआर' से दुनियाभर के दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था, लेकिन एक साउथ एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने उनकी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि तृषा कृष्णन है। आइए जानते हैं विस्तार से की एक्ट्रेस ने इस ऑफर को क्यों ठुकरा दिया था।
2010 में, राजामौली ने अपनी फिल्म मर्यादा रमन्ना के लिए सुनिल के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को फाइनल किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस रोल को ठुकरा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार तृषा कृष्णन ने इस फिल्म को इसलिए रिजेक्ट किया क्योंकि सुनील एक कॉमेडियन थे और तृषा को लगा कि इस तरह की फिल्म उनके करियर पर अलग प्रभाव डालेगी।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया था कमाल
सुनिल के कारण ही तृषा कृष्णन रातों-रात इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं थी, जिस कारण फिल्म मेकर ने उनकी जगह एक्ट्रेस सलोनी असवानी को कास्ट किया था। बता दें ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद कभी तृषा कृष्णन और राजामौली ने एक फिल्म के लिए काम नहीं किए हैं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वहीं राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाले हैं। वहीं तृषा कृष्णन जल्द ही अजित कुमार के साथ विदमुयार्ची और चिरंजीवी के साथ विश्वम्भरा और कमल हासन के साथ ठग लाइफ में नजर आएंगी।
