SSMB29 की शूटिंग के लिए केन्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू के साथ बचे हुए सीन्स करेगी पूरे!!

Priyanka Chopra in Kenya: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब जल्द से जल्द अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने में लगी हुई है। हैदराबाद, ओडिशा में कुछ शूट करने के बाद अब वह विदेशी धरती पर शूट कर रही है। अब प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह केन्या में जा रही है।

Priyanka Chopra in Kenya: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) लंबे समय बाद कोई इंडियन मूवी कर रही है। जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। प्रियंका चोपड़ा एसएस राजमौली ( S.S Rajamouli) की फिल्म एसएसएमबी 29 ( SSMB29) के लिए तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को बताया नहीं है कि वह किस फिलम का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अक्सर उन्हें ऐसी जगहों पर शूट करते हुए देखा गया है जहां पर फिल्म के हीरो महेश बाबू नजर आते हैं। अब प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह केन्या में जा रही है।

Priyanka Chopra in Kenya

image source: priyanka chopra instagram

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने हाल ही में नैरोबी के मसाई मारा घूमने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वह कार में बैठकर जंगल में सैर करती नजर आ रही हैं। वह प्रकृति की खूबसूरती, जिसमें घास के मैदान, जंगली जानवर वगैरह शामिल हैं, को देखकर बेहद खुश हो रही हैं।वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती सुनाई दे रही हैं, "हवा ताज़ा है, यह खूबसूरत है।"

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले SSMB 29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं। उन्होंने मालती मैरी जोनास के साथ हैदराबाद की अपनी यात्रा की कुछ झलकियां भी साझा की थीं। वह इस मूवी में पहली बार महेश बाबू के साथ नजर आने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा जारी होना अभी बाकि है।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed