Hanu Man First Review: प्रशांत वर्मा की निर्देशन में बनी साउथ इंडियन फिल्म हनुमान बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर भी काफी सुर्खियों में रहा था, जिसके बाद फिल्म आखिरकार 12 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका एक्शन काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ही फिल्म के विजुअल को लेकर भी पहले ही काफी चर्चा थी। ट्रेलर देखने के बाद इसे एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म के तौर पर माना जा रहा था। हमंतु के किरदार में तेजा सज्जा का रोल काफी पसंद किया जा सकता है, लीड एक्ट्रेस के तौर पर अमृता अय्यर को भी पसंद किया जा रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म देख ली है और अपने ट्विटर हैंडल पर इसका रिव्यू भी शेयर की है। आइए फिल्म के फर्स्ट रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
कैसी है तेजा सज्जा की हनुमान?
तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान में एक्टिंग के कारण काफी चर्चा हो रही है। तरण आदर्श ने फिल्म के बारे में बात करते हुए लिखा, 'एक शब्द में कहूं तो हनूमान एक लाजवाब फिल्म है। प्रशांत नील की यह फिल्म सच में बेहतरीन है। एक सॉलिड एंटरटेनर, एक्शन पैक्ड, मजबूर VFX और बेहतरीन कहानी से यह फिल्म देखने लायक बन गई है।' बता दें कि तरण आदर्श ने हनुमान को 3.5 स्टार दिए हैं।
