Voter ID केस में Prakash Raj को मिली राहत, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द

Prakash Raj got Relief: साउथ और बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज को वोटर आईडी मामले में बड़ी राहत मिली है। बेंगलुरु कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट रद्द कर 4,000 रुपये की जमानत राशि पर उन्हें बेल दे दी।

Prakash Raj got Relief: साउथ और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में बेंगलुरु की अदालत ने प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। प्रकाश पर ये आरोप था कि उनके पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है। अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने प्रकाश राज को राहत दे दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स से धुरंधर 2 की तारीफ सुन बौखलाए प्रकाश राज, कह दी ये बात)

prakash raj got relief

प्रकाश राज को मिली राहत (pic credit-instagram)

प्रकाश राज को मिली राहत

प्रकाश राज को वोटर आईडी मामले में बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को वह बेंगलुरु की 48वीं एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने वारंट वापस लेने की मांग की, जबकि प्रकाश राज ने खुद कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट रद्द कर दिया और 4,000 रुपये की नकद जमानत राशि जमा कराने के बाद उन्हें जमानत दे दी। बाते दें कि सुनवाई के दौरान प्रकाश राज के वकीलों ने कहा कि उन्हें कोर्ट का कोई समन मिला ही नहीं था। उनका कहना था कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और दूसरे सोर्स से मिली। इसके बाद कोर्ट ने वारंट वापस लेने की उनकी अर्जी मंजूर कर ली।

End of Feed