Sonam Wangchuk के लिए Prakash Raj ने कह दी बड़ी बात

Prakash Raj Post: NEET पेपर लीक विवाद के बीच सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी। उनके पोस्ट पर प्रकाश राज ने रिएक्ट किया है।

Prakash Raj Post: NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में बना हुआ है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन को कई फिल्मी सितारों का समर्थन मिला है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट पर अभिनेता प्रकाश राज( Prakash Raj) ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोनम वांगचुक के त्याग और संघर्ष की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Prabhas की Spirit में कैमियो करेंगी Katrina Kaif? बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका!!)

Prakash Raj Post

प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के लिए कही ये बात (Pic Credit-instagram)

प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के लिए कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज शुरुआत से ही CJP के छात्र आंदोलन का समर्थन करते रहे हैं। बीती रात सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ लंबी बातचीत के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। वांगचुक ने कहा कि देश में किसी भी तरह की हिंसा रोकने और बातचीत के बाद बनी सहमति को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह एक वीडियो जारी कर पूरी जानकारी देंगे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सोनम वांगचुक की इस पोस्ट को प्रकाश राज ने भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'वांगचुक सर, आपके त्याग और देश की आवाज बनने के लिए आपका धन्यवाद।'

End of Feed