प्रभु देवा ने बेटे संग पहली बार शेयर किया स्टेज डांस, वीडियो देख फैंस ने लिखा-'जूनियर देवा...'

प्रभु देवा ने अपने बेटे ऋषि राघवेंद्र देवा को एक पावर-पैक डांस वीडियो के जरिए पेश किया है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने लिखा-यह विरासत है, जुनून है, और एक यात्रा है।

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने अपने बेटे ऋषि राघवेंद्र देवा को एक पावर-पैक डांस वीडियो के जरिए पेश किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन वीडियो को देखने के बाद फैंस ऋषि राघवेंद्र देवा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रभु देवा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पिता-बेटे की जोड़ी एक साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Prabhu Deva

Prabhu Deva

वीडियो को शेयर करते हुए पिता ने लिखा-"अपने बेटे ऋषि रागवेंद्र देवा को पेश करने पर गर्व है क्योंकि हम पहली बार स्पॉटलाइट शेयर कर रहे हैं। यह डांस से कहीं अधिक है। यह विरासत है, जुनून है, और एक यात्रा है जो अभी शुरू हो रही है।"इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'प्रभुदेवा हमेशा विनम्र और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।' दूसरे ने लिखा-'डैडी हीरो' तीसरे ने लिखा-'जूनियर देवा।' प्रभु देवा भारत के सबसे मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और एक्टर हैं। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन कहा जाता है, उन्होंने कई हिट गानों की कोरियोग्राफी की है और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

End of Feed