Prabhas' The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई सुपरनेचुरल कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 5 दिसंबर का दिन चुना है। 5 दिसंबर के दिन ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होने जा रही है। कुछ पहले 'धुरंधर' का टीजर जारी मेकर्स ने रणवीर सिंह के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' के निर्माता अपनी मूवी की रिलीज डेट को बदलने के मूड में नहीं है। वहीं अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रभास की 'द राजा साब' की रिलीज डेट को चेंज करने के लिए निर्माताओं ने मन बना लिया है।
Pics Credit: IMDb
हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान 'द राजा साब' के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने खुलासा किया कि टीम अब साल 2026 में संक्रांति के दिन यानी 9 जनवरी के दिन रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। शुरुआत में यह मूवी 2025 में 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसमें बदलाव होता नजर आ रहा है। मेकर्स फिल्म ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सके इसलिए त्योहारों के आसपास की रिलीज चुन रहे हैं।
ग्रेट आंध्र वेबसाइट के अनुसार बिजनेस स्टेकहोल्डर्स को लग रहा है कि संक्रांति फिल्म के लिए बेहतर रिटर्न दे सकती है। इस दौरान निर्माता ने 'द राजा साब' के सीक्वल को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। यह बताया जा रहा है कि बॉलीवुड खरीदार चाहते हैं कि 'द राजा साब' को 5 दिसंबर के दिन ही रिलीज किया जाए।
टीजी विश्व प्रसाद ने बताया कि पैचवर्क और गानों में हो रही देरी की वजह से इस मूवी की रिलीज को आगे बढ़ाया जाएगा। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही 'द राजा साब' की नई रिलीज डेट लोगों के बीच पेश कर देंगे। अगर ऐसा होता है कि प्रभास की 'द राजा साब' की टक्कर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से होती नजर नहीं आएगी।
