साउथ मूवीज

मृणाल ठाकुर और धनुष कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट !! जमाने से छुपा रखी है रिश्ते की सच्चाई

Is Dhanush-Mrunal Thakur in Relationship: 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और धनुष (Dhanush) को एक-साथ बात करते हुए स्पॉट किया गया था। दोनों को साथ में लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब इस रिश्ते की सच्चाई सामने आ गई है।

Image

Mrunal Thakur and Dhanush

Is Dhanush-Mrunal Thakur in Relationship: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार धनुष नजर आए थे। 'सन ऑफ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर अहम भूमिका में हैं। इस मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान मृणाल ठाकुर भी मौजूद थीं। स्क्रीनिंग के दौरान मृणाल ठाकुर और धनुष का साथ में एक वीडियो सामने आया था, जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुआ। इस वीडियो में धनुष को मृणाल का हाथ पकड़कर बातचीत करते हेउ देखा गया था। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और धनुष (Dhanush) को साथ में देखकर लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं मृणाल-धनुष!

News18 Showsha से जुड़े एक सूत्र ने मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। सूत्र ने बताया है किन मृणाल और धनुष की डेटिंग खबरें सच हैं। वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का अभी कोई प्लान नहीं है। मृणाल और धनुष को एक-साथ स्पॉट होने की भी परवाह नहीं है। मृणाल ठाकुर और धनुष के फैन्स भी उनके रिश्ते को सपोर्ट कर रहे हैं।

पोर्टल से जुड़े सूत्र ने आगे बताया कि 'सीता रामम' की सक्सेस के बाद मृणाल ठाकुर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। मृणाल ठाकुर में मुंबई में बॉलीवुड की फिल्में भी कर रही हैं। इस समय मृणाल ठाकुर अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत: अ लव स्टोरी' की शूटिंग में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि एक इवेंट के दौरान मृणाल ठाकुर की मुलाकात धनुष से हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article