Pawan Kalyan on Hari Hara Veera Mallu: तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी फिल्म हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट (Hari Hara Veera Mallu: Part 1 – Sword vs Spirit) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 24 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें भी सामने आई। अब इन सब को लेकर पवन कल्याण ने अभी हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में अपनी राय रखी है। तो चलिए जानते हैं पवन कल्याण अपने इंटरव्यू में किन मुद्दों पर बात करते नजर आए।
पवन कल्याण की ने फिल्म को लेकर कही ये बात
एक्टर पवन कल्याण एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह पवन कल्याण की अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है जिसमें वो अपनी फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को लेकर बात करते नजर आए। Zoom को दिए इंटरव्यू में पवन कल्याण ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की और साफ किया कि ये फिल्म हिंदू-मुस्लिम के बीच की लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा, 'फिल्म हरि हर वीरा मल्लू अच्छाई और बुराई की जंग की कहानी है, न कि धर्मों का टकराव। ये फिल्म किसी धर्म को बदनाम नहीं करती है।' पवन कल्याण का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस इंटरव्यू की जमकर तारीफ हो रही है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर कृष जगर्लमुडी (Krish Jagarlamudi) के निर्देशन में बनी फिल्म हरि हर वीरा मल्लू में पवन कल्याण के साथ-साथ बॉबी देओल (Bobby Deol), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri), नोरा फतेही (Nora Fatehi) और सत्यराज (Sathyaraj) जैसे सितारे अहम रोल में नजर आए। फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
