Raja Saab First Look: पैन इंडिया सुपरस्टारप्रभास की अपकमिंग फिल्म राजा साहब (Raja Saab) को पहला लुक और पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में प्रभास का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस रोमांटिक होरर फिल्म के फर्स्ट पोस्टर ने प्रभास के फैंस के दिलों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। एक्टर की आखिरी फिल्म सालार बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई है। जिसके बाद अब अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ उनकी अगली फिल्म कल्कि 2898 AD को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इस दौरान अब प्रभास की अगली फिल्म राजा साब के पोस्टर ने अचानक सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का सैलाब ला दिया है।
Prabhas Starrer Raja Saab Poster Out
यह भी पढ़ें- HanuMan Box Office Collection Day 3: इंडिया में बंपर कमाई कर रही है हनुमान, तीसरे दिन के कलेक्शन ने उड़ाए होश
पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्में सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में काफी पसंद की जाती हैं। आइए अब प्रभास की इस फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।
Raja Saab Poster: रिलीज हुआ फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर
एक्टर प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इस फेस्टिव सीजन में पेश है राजा साब का फर्स्ट लुक। आप सभी को खुशी और शुभकामनाएं! @maruthi_official @vishwakrishna.tg @peoplemediafactory @RajaSaabMovie।'
फिल्म के इस पोस्ट ने हाइप बनाना शुरू कर दिया है। प्रभास की पिछली कुछ फिल्म एक्शन बेस्ड ही नजर आ रही थीं, इस बार एक्टर कुछ नया करते नजर आने वाले हैं।
