साउथ मूवीज

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की रोमांटिक वेकेशन पिक्स हुईं वायरल, जल्द करेंगे सगाई!

Rashmika-Vijay Romantic Vacation Pics: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों एक साथ वियतनाम में रोमांटिक हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। सगाई की खबरों के बीच रश्मिका-विजय की ये पिक्स इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं।

Image

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda

Rashmika-Vijay Romantic Vacation Pics: साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रश्मिका मंदाना इन दिनों साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को डेट कर रही हैं। हालांकि इस कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है और ना ही खुलकर इस बारे में बात की है। बीते कई दिनों से दोनों की सगाई की खबरें भी खूब चर्चा में हैं। इन अफवाहों के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेकेशन पिक्स सामने आई हैं, जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

सगाई की अफवाहें के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर वियतनाम में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की कोई तस्वीर साथ में नहीं है लेकिन बैकग्राउंड एक जैसा ही है। इसलिए लोगों ने यह अंदाजा लगाया है कि ये कपल एक साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रहा है। फैन्स इस कपल की साथ में पिक्स देखने के लिए बेकरार हैं।

बता दें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस साल मार्च में बीच में सगाई कर सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि कपल ने सगाई की सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सगाई का एक छोटा सा फंक्शन होगा, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना को हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। दूसरी ओर विजय फिल्म 'कुशी' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article