Prabhas’ first look from Kalki 2898 AD Sequel: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैन्स लगातार प्रभास को सोशल मीडिया पर कमेंट्स के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर मशहूर निर्देशक नाग अश्विन ने प्रभास के चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। नाग आश्विन ने प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से भैरव की वापसी की झलक साझा की है, जिसे देखकर फैन्स भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer Box office Prediction Day 1: ओपनिंग डे पर निकल जाएगी आयुष्मान-सारा स्टारर की हेकड़ी, इतना होगा बिजनेस)
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से सामने आया प्रभास का लुक (Pic Credit: X)
प्रभास के जन्मदिन पर फैन्स को मिला बड़ा सरप्राइज
प्रभास के जन्मदिन पर 'कल्कि 2898 एडी' की टीम ने एक 32 सेकंड एक वीडियो पोस्ट किया है। मेकर्स ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो और हर पीढ़ी के चहेते रिबेल स्टार प्रभास के साथ एक और शानदार सिनेमाई सफर शुरू करने के लिए वे उत्साहित हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेट पर ब्लू स्क्रीन लगाई गई है और क्रू भैरव के किरदार की वापसी के लिए तैयारियां करता नजर आता है। इसके बाद स्क्रीन पर 'भैरवा इज बैक' लिखा दिखाई देता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'टॉप गन' फेम एक्टर Tom Skerritt का हुआ निधन, 93 की उम्र में ली आखिरी सांस)
साल 2024 में रिलीज हुई साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास ने भैरव नाम के बाउंटी हंटर का किरदार निभाया था। अब सीक्वल में उनके किरदार की वापसी का टीजर सामने आने के बाद दर्शक इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के बेहद उत्साहित हैं। इस मूवी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अश्वत्थामा के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में कमल हासन भी अहम रोल में दखाई देंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर करने के बाद किस एक्ट्रेस को प्रभास के अपोजिट कास्ट करते हैं।
