Prabhas ने The Raja Saab की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

The Raja Saab Poster: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा दिया है। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म द राजा साहब का नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही प्रभास ने बता दिया है कि ये मूवी कब रिलीज होगी। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं प्रभास की अपकमिंग मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

The Raja Saab Poster: साउथ के सुपरस्टार प्रभास आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत कई सेलेब्स प्रभास को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। सभी लोगों ने प्रभास के जन्मदिन को खास बना डाला है। इस बीच प्रभास ने भी अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। प्रभास का एक सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट को देखकर प्रभास के फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

the raja saab poster

pic credit- the raja saab poster

प्रभास की फिल्म द राजा साहब जल्द होगी रिलीज

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में बनी हुई है। इस लिस्ट में फिल्म राजा साहब का नाम भी शामिल है। इस बीच प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए फिल्म राजा साहब का नया पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही प्रभास ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दे दी है। प्रभास ने बताया कि ये फिल्म 9 जनवरी साल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। राजा साहब की रिलीज डेट को लेकर काफी बदलाव किए गए हैं। पहले ये मूवी इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, इसके बाद इसे सितंबर के लिए पोस्टपॉन किया गया और बाद में 5 दिसंबर में इसकी पर्दे पर उतारने की योजना बनाई गई। लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर से बॉक्स ऑफिस क्लैश को देखते हुए राजा साहब को अब 9 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed