Kalki 2898 Ad Release date: नाग अश्विन के निर्देश में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है।
Kalki 2898 Ad Poster (credit Pic: Instagram)
पोस्टर में दीपिका, प्रभास और अमिताभ बच्चन अनोखे लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। फिल्म के पोस्टर को लेकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ये फिल्म इस साल 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेकर्स ने किया कल्कि 2898 के रिलीज डेट का ऐलान
ये एक साइंस फिक्शन मूवी है। मेकर्स ने फिल्म के लीड कैरेक्टर के फर्स्ट लुक को पहले ही शेयर कर दिया था। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म में अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर के पर्दा उठाया था। अमिताभ फिल्म में अश्वथामा के रोल में नजर आएंगे। बिग बी को नए अवतार में देखकर फैंस हैरान हो गए थे। फिल्म के बाकी स्टार्स क्या रोल प्ले करने वाले हैं। इस बात को जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
पहली बार प्रभास और दीपिका साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये एक बिग बजट मूवी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले ये फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। फिल्म के रिलीज डेट को पोस्टपोन करने की खबर लंबे समय से आ रही थी।
