'Salaar' के Prabhas की फीस ने निर्माताओं की जेब की ढीली, 10% प्रॉफिट के भी होंगे हिस्सेदार?

Prabhas Fees For Salaar: Part 1 Ceasefire: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर प्रभास की नई फिल्म 'सलार' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार प्रभास ने फिल्म 'सलार' में अहम भूमिका निभाने के लिए मोटी रकम चार्ज की है, जिसे देने में मेकर्स की जेब तक ढीली हो गई है।

Prabhas Fees For Salaar: Part 1 Ceasefire: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की नई फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) 22 दिसंबर के दिन रिलीज कर दी गई है। लंबे समय से प्रभास के फैन्स 'सलार' को देखने के लिए बेताब थे। इस समय कई वीडियोज इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिसमें लोग 'सलार' को देखने के बाद झूमते हुए नजर आ रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार प्रभास ने फिल्म 'सलार' करने के लिए निर्माताओं से मुंहमांगी रकम ली है। प्रभास की फीस देने में मेकर्स की जेब तक ढीली हो गई है। आइए देखें प्रभास ने कितने रुपये चार्ज किए हैं।

Prabhas

मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो प्रभास ने 'सलार' में लीड रोल प्ले करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की मोटी सैलरी ली है। इस फीस के साथ प्रभास भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक बन गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभास ने 100 करोड़ रुपये फीस लेने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस मुनाफे का 10% हिस्सा भी लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रभास की 'सलार' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। चारोंओर से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

End of Feed