विजय थलापति के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, इफ्तार पार्टी से जुड़ा है मामला

Police complaint filed against Vijay Thalapathy: एक्टर से राजनेता बने विजय थलपति इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर एक विवाद में फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के खिलाफ चेन्नई में एक इफ्तार कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय का अपमान करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है।

Police complaint filed against Vijay Thalapathy: विजय थलापति इन दिनों अपनी लास्ट फिल्म 'जन नायगन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर इस फिल्म के बाद फिल्मी करियर को अलविदा बोल देंगे और राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे। इसी बीच ऐसी रिपोर्ट है कि एक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं विस्तार से कि मामला क्या है।

Police complaint filed against Vijay Thalapathy

Police complaint filed against Vijay Thalapathy

रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत तमिलनाडु के सुन्नत जमात के राज्य कोषाध्यक्ष सैयद गौस ने करवाई है। सैयद गौस ने आरोप लगाया है कि एक्टर विजय थलापति ने जो हाल ही में इफ्तार पार्टी आयोजित कि थी वो मुस्लिम समुदाय के लिए अपमानजनक और आहत करने वाली थी। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोग जिनका रोजा या इस्लामी प्रथाओं से कोई संबंध नहीं है, जिनमें "शराबी और उपद्रवी" इस पार्टी में शामिल थे। जो उनके अनुसार इफ्तार की पवित्रता का अपमान है।

End of Feed