साउथ मूवीज

एटली-अल्लू अर्जुन की फिल्म से हुई इस सुपरस्टार की छुट्टी!! साउथ की कई फिल्मों में मचा चुके हैं धमाल

अल्लू अर्जुन और फिल्म मेकर एटली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। अब ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म से शिवकार्तिकेयन की छुट्टी हो गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा कोई हीरो नजर नहीं आएगा।

Image

Atlee Allu Arjun's film

अल्लू अर्जुन और फिल्म मेकर एटली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म एक हाई बजट फिल्म होने वाली है, जिसके लिए एटली मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं। वहीं अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि इस फिल्म से एक एक्टर की छूट्टी हो गई है। आइए जानते हैं कि कौन है वो एक्टर।

ये फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि पहली बार इस फिल्म के लिए एटली और अल्लू अर्जुन ने हाथ मिलाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पांच एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। साथ ही एटली की इस फिल्म में हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो सकते हैं। अब ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म से शिवकार्तिकेयन की छुट्टी हो गई है।इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा कोई दूसरा स्टार नहीं होगा। इस फिल्म में किसी हीरो का कैमियो भी नहीं होगा। शिवकार्तिकेयन जल्द ही ए आर मुरुगदास की फिल्म दिल मद्रासी में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।एटली अपनी बेस्ट फिल्म जवान और बेबी जॉन के लिए जाने जाते हैं। एटली के साथ के अलावा अल्लू अर्जुन निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली की फिल्म एक पौराणिक कहानी पर आधारित हो सकती है। इसमें अल्लू अर्जुन भगवान कार्तिकेय का किरदार निभा सकते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article