Pushpa 2 में विलेन बने Tarak Ponnappa की लोगों ने की Krunal Pandya से तुलना, एक्टर ने कहा-"मुझे दुख हुआ..."

पुष्पा 2: द रूल इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी कर रही है। तारक पोनप्पा ने हाल ही में वायरल हो रहे मीम्स पर अपनी राय दी है। बता दें एक्टर की तुलना भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या से हो रही है।

पुष्पा 2: द रूल इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी कर रही है। इस पार्ट में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ एक विलेन ने भी ध्यान खींचा जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। आपको याद होगा पुष्पा 2: द रूल में तारक पोनप्पा आधे गंजे लुक में नजर आ रहे हैं। अब फैंस उनकी तुलना भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या से कर रहे हैं।

Tarak Ponnappa

Tarak Ponnappa

तारक पोनप्पा ने हाल ही में वायरल हो रहे मीम्स पर अपनी राय दी है। जूम से बात करते हुए तारक पोनप्पा ने कहा क्रिकेटर उनसे कहीं ज्यादा हैंडसम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वास्तव में इस बात से दुख हो रहा है कि लोग विलेन की तुलना क्रुणाल से कर रहे हैं। क्रुणाल बहुत दयालु व्यक्ति हैं। तारक ने कहा-"क्रुणाल बहुत अच्छे इंसान हैं"। इस वजह से उन्हें जो लाइमलाइट और ध्यान मिला है, वह उसका आनंद ले रहे हैं।

End of Feed