साउथ मूवीज

Peddi: राम चरण ने कॉपी किया हार्दिक पांड्या का अपरकट शॉट, वायरल हुआ वीडियो

साउथ कलाकार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में हैं, जिसका एक सीन वायरल हो रहा है। इस सीन में राम चरण क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की तरह अपरकट शॉट लगाते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Peddi: राम चरण ने कॉपी किया हार्दिक पांड्या का अपरकट शॉट, वायरल हुआ वीडियो (Image Source: Twitter)

Peddi Movie Latest News: राम चरण (Ram Charan) स्टारर फिल्म पेड्डी इंटरनेट पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के पहले दिन ही इस मूवी ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ की कमाई करके सबको चौंका दिया है। फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसके सीन्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फिल्म का एक कमाल का सीन है, जो इस वक्त काफी चर्चा में हैं। इसमें राम चरण हार्दिक पांड्या की तरह शॉट लगाते दिखाई दे रहे हैं। जैसे आपने क्रिकेट मैचों में हार्दिक पांड्या को अपर कट लगाते हुए देखा होगा, वैसे ही फिल्म में राम चरण ने शॉट खेला है। इस सीन को देखकर दर्शकों को हार्दिक पांड्या की याद आ रही है, जिस कारण ये सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सोमी अली ने Salman Khan को दिया 440 वोल्ट का झटका

Peddi ने पहले दिन की 100 करोड़ की कमाई

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें क्रिकेट, पहलवानी और रनिंग जैसे स्पोर्ट्स दिखाए गए हैं। पहले दिन फिल्म पेड्डी को देखने के लिए पहुंचे दर्शकों का मानना है कि ये मूवी लगातार दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स ही है, जो इसे बॉक्स ऑफिस किंग बना रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 100 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म पेड्डी ने जैसे शुरुआत की है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये वीकेंड पर जमकर धमाका करने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: TV की पार्वती ने पहली बार दुनिया को दिखाई नन्ही बेटी की झलक

Janhvi Kapoor को झेलनी पड़ रही है ट्रोलिंग

अदाकारा जाह्नवी कपूर की बात करें तो उन्होंने पेड्डी में लीडिंग लेडी का रोल प्ले किया है। वो पेड्डी में राम चरण के साथ इश्क लड़ाती दिखाई देती हैं लेकिन दर्शक उन्हें लगातार ठ्रोल कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि जाह्नवी कपूर मूवी में सिर्फ ओवरएक्टिंग करती दिखती हैं और मेकर्स ने उनके कैरेक्टर को अधपका ही छोड़ दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article