Peddi Postpone: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पेड्डी को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म पेड्डी से राम चरण का लुक सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। फिल्म पेड्डी के इस लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया था। फिल्म पेड्डी 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म पेड्डी अब अप्रैल में नहीं इस महीने रिलीज होने वाली है। (ये भी पढ़ें:Peddi Pehelwan Glimpse: राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स की खुल गई आंखें, देखें वीडियो)
पोस्टपोन हुई राम चरण की फिल्म
राम चरण फिल्म पेड्डी को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म पेड्डी की नई रिलीज डेट है। फिल्म पेड्डी अब 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं देगी। इसका ऐलान मेकर्स ने एक पोस्ट जारी कर के किया है। मेकर्स ने बयान में लिखा कि 'सबसे पहले, हमारे गानों और ग्लिम्प्स को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए आप सभी का शुक्रिया। पेड्डी के लिए मिल रहे प्यार और उत्साह को देखकर हम बहुत खुश हैं। फिल्म का टॉकी पार्ट पूरा हो चुका है और सिर्फ एक गाना बाकी है जिसकी शूटिंग करनी है। हमने फिल्म का एडिट देख लिया है और हमें आउटपुट से बहुत खुशी हुई है। हमारे हाथ में इतनी अच्छी कंटेंट होने के बाद हम इसे सबसे बेहतरीन तरीके से पेश करना चाहते हैं। इसके लिए हमें लगता है कि हमारे टेक्नीशियन्स और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को थोड़ा और समय देना जरूरी है ताकि वे पूरी परफेक्शन के साथ अपना सबसे अच्छा काम कर सकें। आपके लिए सबसे बेहतरीन थिएट्रिकल अनुभव देने का ये हमारा फर्ज है।' (ये भी पढ़ें:Peddi Release Date: पोस्टपोन हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की फिल्म, 30 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज )
कब रिलीज होगी फिल्म
इसी बयान में मेकर्स ने फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। बयान इसके आगे लिखा गया कि 'इसलिए, हमने फिल्म की रिलीज को जून तक टालने का फैसला किया है। सटीक तारीख बहुत जल्दी घोषित की जाएगी। आपके लगातार समर्थन और धैर्य के लिए धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत मायने रखता है। टीम पेड्डी।' इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।

पोस्टपोन हुई राम चरण की फिल्म पेड्डी (Image Source: Peddi Movie)
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म पेड्डी में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्याेंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी अहम रोल में हैं। फिल्म पेड्डी के पोस्टपोन होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
