Peddi Jani Master Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी पेड्डी (Peddi) को लेकर खबरों में बने हुए है। फिल्म पेड्डी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म पेड्डी एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन फिल्म पेड्डी अपनी कमाई के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में है। फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के कुछ सीन्स पर विवाद मचा हुआ है। जिसको के लेकर मेकर्स ने माफी भी मांगी है। अब फिल्म के कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master) को हायर करने पर मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi में Janhvi Kapoor के सीन्स पर निर्देशक ने मांगी माफी, बोले- 'हम बदल देंगे')
फिल्म पेड्डी में जानी मास्टर के काम करने पर हुआ विवाद (Image Source: IMDb)
'पेड्डी' को लेकर फिर हुआ विवाद
एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। एक तरफ निर्देशक बुची बाबू सना को फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही है, वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक नया विवाद भी सामने आ गया है। दरअसल, मामला कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर से जुड़ा है। जानी मास्टर के खिलाफ 2024 में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। फिल्म के गाने 'चिकिरी चिकिरी' की कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है और उन्हें इसका क्रेडिट भी दिया गया है। जिसको लेकर विवाद हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi में जाह्नवी कपूर के इंट्रोडक्शन सीन पर मचा बवाल, मेकर्स पर लगा 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' का आरोप)
श्रृष्टि वर्मा ने कही ये बात
कोरियोग्राफर और बिग बॉस तेलुगु 9 की कंटेस्टेंट श्रष्टि वर्मा ने फिल्म के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, 'इस प्रोजेक्ट को लेकर मेरी एक और चिंता जानी मास्टर की मौजूदगी है। उनके खिलाफ चल रहे POCSO मामले में शिकायतकर्ता मैं हूं और मैं कानूनी तरीके से इस मामले को आगे बढ़ा रही हूं। आरोप इतने गंभीर होने और इंडस्ट्री की POSH जांच में उनके खिलाफ यौन दुर्व्यवहार की बात सामने आने के बावजूद, कई बड़े कलाकार और इंडस्ट्री से जुड़े लोग आज भी उनके साथ काम कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैं कानून के जरिए न्याय पाने की कोशिश कर रही हूं। ऐसे में लोगों का लगातार उनका समर्थन करना मेरे लिए बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला है। मेरा मानना है कि मनोरंजन जगत को यौन दुर्व्यवहार से जुड़े आरोपों और जांच के नतीजों को गंभीरता से लेना चाहिए और पीड़ितों की सुरक्षा व जवाबदेही को प्राथमिकता देनी चाहिए।'
