Pawan Kalyan की सर्जरी के बाद भाई Chiranjeevi ने दी हेल्थ अपडेट, मीटिंग के वक्त अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Chiranjeevi Shares Health Update Of Pawan Kalyan: साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की हाल ही में सर्जरी हुई है। इस सर्जरी के बाद एक्टर चिरंजीवी ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है।

की Chiranjeevi Shares Health Update Of Pawan Kalyan: साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में पवन कल्याण की तबीयत काफी बिगड़ गई। एक मीटिंग के दौरान पवन कल्याण को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हुईं। इसके बाद पवन कल्याण की सर्जरी भी हुई। एक्टर के स्वास्थ्य के बारे में मालूम चलते ही उनके फैंस ने दुआएं करनी शुरू कर दीं। वहीं अब साउथ के सुपरस्टार और उनके बड़े भाई चिरंजीवी ने हेल्थ अपडेट साझा किया है। चिरंजीवी ने ट्वीट कर बताया कि पवन कल्याण की सर्जरी हुई थी और अब वह सुरक्षित हैं। पवन कल्याण से जुड़े चिरंजीवी के इस ट्वीट ने फैंस को भी राहत की सांस दी है। यह भी पढ़ें: चाचा Pawan Kalyan की जीत पर खुशी से झूमे Ram Charan, गर्व से फूला पूरा परिवार

chiranjeevi on pawan kalyan

चिरंजीवी ने साझा किया पवन कल्याण का हेल्थ अपडेट, फोटो क्रेडिट- एक्स

    चिरंजीवी ने ट्वीट कर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, "कल्याण बाबू एक सफल मेडिकल सर्जरी का हिस्सा बने और अब वह सुरक्षित, स्थिर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार, उन्हें अपने नॉर्मल रुटीन में आने के लिए करीब एक सप्ताह का वक्त लगेगा। चिंता की कोई भी बात नहीं है। आप सभी के प्यार, चिंता और प्रार्थना का धन्यवाद। उनके लिए प्रार्थना करते हैं और कामना करते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।" चिरंजीवी के अलावा एक्टर अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने भी ट्वीट कर पवन कल्याण के स्वास्थ्य की कामना की और उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan Health: आंध्र के डिप्टी-सीएम पवन कल्याण की बिगड़ी तबियत, हुई सर्जरी, पीएम मोदी ने जाना हालचाल

    End of Feed