बेटे को सीने से चिपकाकर हैरदाबाद लौटे पवन कल्याण, एयरपोर्ट का वीडियो जमकर हुआ वायरल

Mark Shankar: सिंगापुर में एक हादसे में घायल होने के बाद पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर अपने बेटे को सीने से चिपकाकर हैदराबाद वापस लाते हुए नजर आ रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपने 8 वर्षीय बेटे मार्क शंकर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उनका बेटा आग से झूलूस गया था। अब आखिरकार अपने बेटे के साथ एक्टर वापस हैदराबाद लौट आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

pawan kalyan

pawan kalyan

बता दें कुछ दिनों पहले सिंगापुर में एक स्कूल में आग लग गई थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण का बेटा घायल हो गया था। अब 12 अप्रैल की रात को एक्टर को अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेज़नेवा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। अब एक्टर का वीडियो जमकर वारयरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक्टर पवन कल्याण अपनी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों के साथ एयरपोर्ट के बाहर मार्क शंकर को गोद में उठाकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

End of Feed