पवन कल्याण ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर पहली बार दिया रिएक्शन, कहा-"पुलिस का कोई दोष..."

अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ की सफलता को लेकर कम और संध्या थिएटर भगदड़ मामले को लेकर ज्यादा चर्चा में बने हुए है। अब पहली बार इस​ मामले पर तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि पवन कल्याण ने क्या कहा है।

अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ की सफलता को लेकर कम और संध्या थिएटर भगदड़ मामले को लेकर ज्यादा चर्चा में बने हुए है। बता दें 04 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर रिलीज के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पहली बार इस मामले पर तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि पवन कल्याण ने क्या कहा है।

Pawan Kalyan

Pawan Kalyan

इस दौरान पवन कल्याण ने कहा कि-"अल्लू अर्जुन के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई के लिए तेलंगाना पुलिस का कोई भी दोष नहीं है। कानून सभी के लिए बराबार है। पुलिस का काम ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखना है। एक्टर अल्लू अर्जुन को पहले ही मृतक महिला की फैमिली से मुलाकात करनी चाहिए थी।" पवन ने इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की सराहना भी की और उन्हें बेस्ट नेता बताया।पवन कल्याण ने ये भी कहा कि अल्लू अर्जुन को पहले ही बता देना चाहिए था कि वह पीड़ित फैमिली को सपोर्ट कर रहे हैं।

End of Feed