'दर्द बस डायरेक्टर ही समझ सकता है' Jana Nayagan की लीक पर Vignesh Shivan ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2026, 01:52 PM IST

Vignesh Shivan on Jana Nayagan Leak: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) की शूटिंग के दौरान लीक हुई क्लिप्स पर डायरेक्टर विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने पहली बार खुलकर बात की है।

Vignesh Shivan on Jana Nayagan Leak: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म जन नायकन की रिलीज का फैंस को काफी समय से इंतजार है। लेकिन फिल्म जन नायकन की एक के बाद एक नई रिलीज डेट सामने आ रही हैं। इन सब के बीच फिल्म जन नायकन को लेकर खबर सामने आई थी कि मूवी लीक हो गई है। फिल्म जन नायकन के लीक होने के बाद हर तरफ इसका विरोध हो रहा है। अब तक कई स्टार्स फिल्म जन नायकन के लीक होने का विरोध कर चुके हैं। अब विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: थलापति विजय की फिल्म लीक के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार हुए 6 लोग)

Vignesh Shivan on Jana Nayagan Leak

विग्नेश शिवन ने 'जन नायकन' की लीक पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: IMDb)

विग्नेश शिवन ने दिया बयान

फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह विग्नेश शिवन का एक बयान है, जो उन्होंने फिल्म जन नायकन के लीक होने पर दिया है। Nakkheeran के अनुसार विग्नेश शिवन ने कहा, 'आजकल डायरेक्टर्स की स्थिति बहुत चिंताजनक है। इतनी बड़ी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। सबसे ज्यादा दुख जिसे होगा वो डायरेक्टर ही होगा। मैं अपने दोस्त विनोथ को ये बताना चाहता हूं कि मुझे कितना बुरा लग रहा है। ये दर्द मौत जितना तकलीफदेह है। इसे सिर्फ एक डायरेक्टर ही समझ सकता है।' (ये भी पढ़ें:Jana Nayagan: रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई थलापति विजय की फिल्म? मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

फिल्ममेकर्स पर पड़ता है असर

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए विग्नेश शिवन ने समझाया कि एक डायरेक्टर महीनों और कभी-कभी सालों तक कहानी को विजुअली बनाने में लग जाता है और ऐसी लीक उस मेहनत को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा, 'एक डायरेक्टर के रूप में मुझे पता है कि हर रोज फिल्माए गए हर शॉट में कितना सपना और मेहनत लगती है। जब कुछ इस तरह ऑनलाइन रिलीज हो जाता है जिस तरीके से डायरेक्टर ने कभी नहीं सोचा था, तो इससे बहुत दर्द होता है।'

End of Feed