साउथ मूवीज

Jana Nayagan: थलापति विजय की फिल्म लीक के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार हुए 6 लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 14, 2026, 11:11 AM IST

Jana Nayagan Leak Case Update: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन की रिलीज से पहले ही लीक के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Image

'जन नायकन' लीक केस में आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)

Jana Nayagan Leak Case Update: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जन नायकन को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म जन नायकन जनवरी से लेकर अभी तक एक के बाद एक बार पोस्टपोन हुए जा रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म जन नायकन को लेकर खबर आई थी कि थलापति विजय की ये मूवी ऑनलाइन लीक हो गई है। इस खबर ने पूरे साउथ सिनेमा में हलचल मचा दी है। कई स्टार्स फिल्म जन नायकन के लीक होने का विरोध कर चुके हैं। इन सब के बीच मेकर्स ने फिल्म जन नायकन को लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई थलापति विजय की फिल्म? मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

6 लोग हुए गिरफ्तार

एक्टर थलापति विजय एक बार फिर अपनी फिल्म जन नायकन को लेकर खबरों में हैं। अभी हाल ही में फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसके बाद से मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब थलापति विजय की फिल्म को लीक करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। फिल्म जन नायक को लेकर चल रहे पायरेटी विवाद में बड़ा मोड़ आया है। तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने फिल्म के कंटेंट को लीक करने और ऑनलाइन फैलाने में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारियां चल रही जांच में बड़ी सफलता मानी जा रही हैं, जिसने पूरे तमिल फिल्म इंडस्ट्री में चिंता पैदा कर दी थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों पर पायरेटी और कॉपीराइटेड सामग्री को बिना अनुमति के बांटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्हें बिना किसी कानूनी अनुमति या समझौते के फिल्म को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करने का दोषी पाया गया है और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan की लीक पर फूटा R Madhavan का गुस्सा, थलापति विजय की फिल्म के लिए कही ये बात)

हटाए गए 300 लींक

जांच में पता चला कि आरोपियों ने फिल्म के पायरेटेड वर्जन को फैलाने के लिए क्लाउड-बेस्ड स्टोरेज सर्विस और शेयर्ड ड्राइव लिंक्स का इस्तेमाल किया। ऑपरेशन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य डिजिटल सबूत जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोग अभी न्यायिक हिरासत में हैं। इसके साथ ही पायरेटेड सामग्री को रोकने के लिए अधिकारियों ने जन नायक से जुड़े 300 से ज्यादा गलत लिंक्स को डिसेबल करने की कार्रवाई भी शुरू की। अधिकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखते हुए और भी टेकडाउन रिक्वेस्ट पर काम कर रहे हैं।

Jan nayagan  Leak Case Update

'जन नायकन' लीक केस में आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)

लोगों को दी ये सलाह

साइबर क्राइम विंग ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे पायरेटेड कंटेंट से दूर रहें, क्योंकि ये बड़ा दंडनीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स या वेबसाइट्स के जरिए इस पायरेटेड कंटेंट को प्रमोट या डिस्ट्रीब्यूट करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच केवीएन प्रोडक्शंस ने पायरेटी के खिलाफ अपनी मजबूत राय दोहराई और दर्शकों से अपील की कि वे अनऑथराइज्ड लिंक्स को तुरंत डिलीट कर दें और उन्हें शेयर न करें। प्रोडक्शन हाउस ने चेतावनी दी कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article