साउथ मूवीज

'Peddi' के राम चरण नहीं बल्कि ये सुपरस्टार था मेकर्स की पसंद !! Buchi Babu Sana ने तोड़ी चुप्पी

Peddi Was First Written For Jr NTR: कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा था कि 'पेड्डी' के लिए पहली पसंद राम चरण नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर थे। इन अफवाहों पर अब डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

जूनियर एनटीआर थे 'पेड्डी' की पहली पसंद (Pic Credit: Instagram)

Peddi Was First Written For Jr NTR: साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर बुची बाबू सना ने फिल्म 'उप्पेना' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। अब यह अपनी दूसरी फिल्म 'पेड्डी' के निर्देशन करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 4 जून को यह मूवी दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। हाल ही में 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इसे एक बेहद इमोशनल और एक्शन से भरपूर एंटरटेनर बताया है, जिसे हर फैमिली एन्जॉय कर सकती है। एक इवेंट में फिल्म की कास्टिंग से लेकर जुड़ी अफवाहों में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का नाम भी सामने आया था। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल उठे रहे हैं कि क्या राम चरण की जगह जूनियर एनटीआर इस मूवी के लिए पहली पसंद थे। इन अफवाहों पर बुची बाबू सना ने चुप्पी तोड़ दी है। (इसे भी पढ़ें: Don 3 Dispute: रणवीर सिंह को FWICE ने दिया था 'असहयोग' का निर्देश, अभिनेता ने लिया लीगल एक्शन?)

'पेड्डी' के लिए जूनियर एनटीआर नहीं थे पहली पसंद

डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए बताया कि 'पेड्डी' को कभी भी जूनियर एनटीआर के लिए नहीं लिखा गया था। इन अफवाहों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं क्योंकि पहले जिस प्रोजेक्ट के लिए एनटीआर का जिक्र हुआ था वो स्क्रिप्ट इससे एकदम अलग थी। 'पेड्डी' को राम चरण के लिए लिखा गया था। बुची बाबू ने बताया कि इस रोल की तैयारी के लिए एक्टर ने महीनों तक कड़ी रेसलिंग ट्रेनिंग ली थी। (इसे भी पढ़ें: 'Karuppu' की सफलता से गदगद हुए RJ Balaji ने की तमिलनाडु के सीएम विजय से मुलाकात, शेयर की फोटो)

Jr NTR-Ram Charan

Jr NTR-Ram Charan

350 करोड़ रुपये में बनी है राम चरण की 'पेड्डी'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' को बनाने में निर्माताओं के 350 करोड़ रुपये के लगभग खर्च हुए हैं। इस मूवी को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर पर नजर आ रहा है। फिल्म में ट्रेलर और गानों को भी ऑडियंस की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस मूवी में शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी सहित कई कलाकारों को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article